1st Bihar Published by: Updated Jun 22, 2020, 7:36:55 AM
- फ़ोटो
PATNA : आज से अगले दो दिनों तक पटना समेत अन्य जिलों के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होती रहेगी. वहीं 24 जून से उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
शिवहर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जो परिस्थिति बन रही है, उसके अनुसार 24 से उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी. वहीं मौसम विभान ने बताया कि कुछ सालों से सासाराम, गया, अरवल, कैमूर, भोजपुर, बक्सर में कम बारिश हो रही थी, लेकिन इस साल इनमें से कुछ जिलों में 200 फिसदी तक बारिश हो चुकी है.
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल राज्य के दिक्षिणी-पूर्वी हिस्से में चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बना है, इसके साथ झारखंड, ओड़िशा से लेकर एक टर्फ लाइन बंगाल की खाड़ी में जा रही है. इसके कारण बिहार के उपर मानसून मेहरबान है.