ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार दिवस के मौके पर बिहारियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देकर चुनाव से पहले बड़ा सियासी संकेत दिया है। इसे बिहारी वोटर्स को साधने की कोशिश माना जा रहा है।

बिहार न्यूज
ममता बनर्जी ने बिहार दिवस की दी बधाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा सियासी दांव खेला है। उन्होंने बिहार दिवस के मौके पर बिहारी मतदाताओं को साधने की कोशिश करते हुए खास संदेश जारी किया। 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने संदेश में लिखा कि बिहार दिवस के शुभ अवसर पर बिहार और देशभर में रहने वाले सभी बिहारियों को उनकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने सभी के स्वस्थ, खुशहाल और प्रसन्नचित रहने की कामना की।


ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बिहार दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के और बिहार से जुड़े मेरे सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!  आप सब स्वस्थ रहें, खुश रहें, प्रसन्नचित रहें; हमारी दिल से यही प्रार्थना है। आप सभी को बिहार दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। बिहार दिवस से ठीक पहले ममता बनर्जी के इस खास संदेश पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संदेश पश्चिम बंगाल में रह रहे बड़ी संख्या में बिहारी वोटर्स को ध्यान में रखकर दिया गया है, जिससे चुनाव से पहले उनका समर्थन हासिल किया जा सके।


बता दें कि कल बिहार दिवस को समारोह के रूप में मनाया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों होगा। बारिश के बावजूद लगभग सारी तैयारी पूरी कल ली गयी है। इस बार बिहार दिवस के अवसर पर ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 


22 से 24 मार्च को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह को खास बनाने की तैयारी है। कल बिहार दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. आयोजन स्थल गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने इस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। 


इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड से कई सिंगर लोगों के मनोरंजन के लिए आ रहे हैं। पटना डीएम ने लोगों से शांतिपूर्वक माहौल में कार्यक्रम को देखने की अपील की। इस कार्यक्रम में किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। गांधी मैदान में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। गांधी मैदान में सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं जिससे सभी पर नजर रखी जाएगी। 



टैग्स