ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

बिहार में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात से 6 लोगों की मौत और 10 लोग घायल हो गए। कई जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने से फसलों व संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है, मौसम विभाग ने 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

बिहार न्यूज
मौसम का बदला मिजाज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार से शुरू हुआ आंधी, बारिश और वज्रपात का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा, जिससे पूरे राज्य में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग झुलसकर घायल हो गए हैं।


पटना, बगहा, बेतिया, बांका, गोपालगंज, रक्सौल और खगड़िया समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। पटना में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जबकि रक्सौल में जलजमाव की स्थिति बन गई है। वहीं, कई जगहों पर बिजली गिरने से पेड़ों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गयी है। 


गया जिले के डुमरिया और वजीरगंज क्षेत्र में वज्रपात से दो किसानों की मौत हो गई। जमुई के चकाई में बिजली गिरने से 15 वर्षीय छात्रा रागिनी की जान चली गई। पटना के मोकामा इलाके में ठनका गिरने से 10 मजदूर झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


अररिया में आंधी के कारण दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। किशनगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं पोल्ट्री फार्म पर बिजली गिरने से करीब 4000 मुर्गियों की झुलसकर मौत हो गई। समस्तीपुर, पटना और मुजफ्फरपुर में ताड़ के पेड़ों पर बिजली गिरने से आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं।


इस खराब मौसम का असर खेती पर भी पड़ा है। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण मक्का और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। इनमें 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। लगातार बदलते मौसम और तेज हवाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


वही शिवहर जिला में पिछले 24 घण्टे से लगातार तेज हवा के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश से जिला में भारी तबाही हुई है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाका तक जल जमाव की समस्या उतपन्न हो गयी है. वही खेरवा दर्प पंचायत में नवरात्र के लिए बने पंडाल तेज हवा और बारिश में गिर गयी है. गनीमत रही की जिस वक्त यह हादसा हुआ पंडाल में कोई नही था. जिससे बड़ा हादसा टल गया है. 


इधर तेज हवा के साथ हो रही बारिश से गेंहू मक्का के फसल को काफी नुकसान पहुँचा है. जिला के शिवहर, पिपराही, तरियानी प्रखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि होने के कारण भी मक्का ओर गेंहू के फसल को काफी नुकसान पहुँचा है. जिससे किसान का कमर टूट गया है. इधर किसान अखिलेश झा, अरविंद झा, अवनिशा मिश्रा जिला प्रशासन से फसल क्षति की मुआवजा का मांग किया है. जिला में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना होने के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज किया गया है. जिससे ठंड का एहसास होने लगा है. शनिवार शाम साढ़े चार बजे के बाद से बारिश थम गया है।

बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बादबिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बादबिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

टैग्स