ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार : वार्ड पार्षद के घर चल रही थी शराब पार्टी, प्रमुख का बेटा समेत चार लोग गिरफ्तार

SITAMARHI : बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंद कानून लागू है लेकिन इसकी वास्तविकता क्या है यह किसी से छिपा नहीं है. हर दिन जहां शराब तस्कर पकड़ाते रहते हैं वहीं शराब पार्टी की खबरे

बिहार : वार्ड पार्षद के घर चल रही थी शराब पार्टी, प्रमुख का बेटा समेत चार लोग गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंद कानून लागू है लेकिन इसकी वास्तविकता क्या है यह किसी से छिपा नहीं है. हर दिन जहां शराब तस्कर पकड़ाते रहते हैं वहीं शराब पार्टी की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं. सरकार के इस कानून की धज्जियां उड़ाने में आम आदमी तो दूर खुद जनप्रतिनिधि भी पूरा सहयोग कर रहे हैं. 


ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है जहां एक वार्ड पार्षद के घर पर शराब पार्टी का मामला सामने आया है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर वार्ड पार्षद और प्रमुख के बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला डुमरा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, वार्ड 7 के वार्ड पार्षद मृत्युंजय कुमार उर्फ संजय के घर शराब पार्टी चलने की सूचना मिली थी. 


इसी सूचना पर पुलिस ने फौरन छापेमारी की जिसमें डुमरा वार्ड नंबर-7 के वार्ड पार्षद मृत्युंजय कुमार उर्फ संजय, वार्ड नंबर-5 निवासी राशनारायण यादव के पुत्र रौशन यादव, कुमार चौक वार्ड नंबर चार निवासी सुनील कुमार का पुत्र गौरव कुमार पकड़ा गया. रौशन यादव सुरसंड प्रमुख का पुत्र और युवा राजद का जिलाध्यक्ष रह चुका है. रौशन की मां वहां की प्रमुख हैं. तीनों को मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

टैग्स