1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 17, 2019, 2:15:11 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : बिहार में बाढ़ से कई जिलों के 20 लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है. सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी हैं. बाढ़ से ज्यादातर प्रभावित जिलों में बागमती नदी के उफान के कारण दरभंगा भी शामिल है. जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत के बिठौली गांव में बाढ़ के पानी में मुख्य सड़क बह जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दूसरे गांव से संपर्क टूट जाने से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर चचरी पुल के सहारे आवाजाही कर रहे हैं. बाढ़ में साथ ही जरूरत के सामानों को लाने व बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से टूटी सड़क को तुरंत बनवाने या कोई दूसरी व्यवस्था करने का आग्रह किया, लेकिन इसमें देर हाेता देख खुद ही उन्होंने चचरी पुल बना लिया. उन्होंने चंदा इकट्ठर कर अपनी म्हणत से टूटी सड़क पर बांस का चचरी पुल बना दिया. बाढ़ के हालात में भी लोगों ने हौसले को बुलंद रखा और कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी आज चर्चा हो रही है. इस चचरी पुल के बन जाने के बाद से लोगों को थोड़ी रहत हुई है लेकिन जान खतरे में है. ग्रामीणों का मानना है कि बाढ़ के बाद सड़क बन जएगी, लेकिन इस वक्त तो चचरी का ही सहारा है. इन लोगों ने अपने मेहनत के बल पर बांस का चचरी पुल बनाकर हजारों लोगों की आवाजाही का रास्ता बना दिया है. बिहार में बाढ़ के कहर से लगातार लोगों की जान जा रही है. लाखों की आबादी त्रस्त है. बिहार सरकार ने बाढ़ से अब तक 33 लोगों के मौत की पुष्टि की है.