1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Jan 21, 2020, 3:08:00 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : दरभंगा वायुसेना केंद्र के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक वायुसेना केंद्र की तस्वीर ले रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ी और उस हिरासत में ले लिया गया.
पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को यू-ट्यूब पत्रकार बताते हुए अपना नाम मोहमद इरफान बताया है. उसने अपना घर दरभंगा के नाका पांच गांव में बताया है. पुलिस को उसने बताया कि उसका बड़ा भाई दुबई में रहता है और वह फोटो लेकर उसी को भेजता है.
मामले की जानकारी मिलते ही वायु सेना के अधिकारी और स्थानीय पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. वहीं संदिग्ध युवक के बारे में सूचना मिलते ही इंटलीजेंस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं और युवक से पूछताछ कर रहे हैं. एसएसपी बाबू राम ने युवक के बारे में छानबीन के लिये केवटी पुलिस को आदेश दे दिया है. युवक का घर और पूरा बायोडेटा खंगाला जा रहा है.