Hindi News / news / युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर अपराधियों ने घटना को दिया...

युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Jul 11, 2020, 11:46:04 AM

युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

VAISHALI : घर से बुलाकर अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के विरोध में परिजनों ने जमकर हंगामा किया है. यह घटना सहदेई थाना के सुरहा पुल के पास की है.

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने युवक गोली मार दिया, गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर गया. जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक अपराधी फरार हो चुके थे. 

अपराधियों ने युवक को तीन गोली मारी है. जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक चंदन ठाकुर चैनपुर के बघेल गांव का रहने वाला था. वह गांव में सैलून चलाता. आखिर अपराधियों ने उसकी हत्या क्योंकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.