Hindi News / news / ताड़ी पीने से मना करने पर नशे में धुत्त पति ने पत्नी को...

ताड़ी पीने से मना करने पर नशे में धुत्त पति ने पत्नी को मार डाला, खुद लगा ली फांसी

1st Bihar Published by: Updated Jun 08, 2020, 1:29:08 PM

ताड़ी पीने से मना करने पर नशे में धुत्त पति ने पत्नी को मार डाला, खुद लगा ली फांसी

- फ़ोटो

VAISHALI : बड़ी खबर वैशाली से है, जहां नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली. जब नशा टूटा तो फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पत्नी की गलती बस इतनी थी कि उसने पति को ताड़ी पीने से मना किया था. 

मामला वैशाली थाना इलाके के वैशाली गांव स्थित नया टोला की है. जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात हरेंद्र राम ताड़ी पी रहा था. तभी उसकी पत्नी ने ताड़ी पीने से मना किया. जिसके बाद हरेंद्र का गुस्सा कंट्रोल नहीं हुआ और उसने घर में रखे धारदार हथियार से सर पर वार करके हत्या कर दी. 

इसके बाद जब उसका नशा टूटा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ. जिसके बाद उसने भी पेड़ में लटकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान 65 साल के हरेंद्र राम औऱ 60 साल की उसकी पत्नी के रुप में की गई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.