Hindi News / news / अपराधियों ने बैंक से लूटा 3.98 लाख रुपए, फायरिंग करते हुए फरार

अपराधियों ने बैंक से लूटा 3.98 लाख रुपए, फायरिंग करते हुए फरार

1st Bihar Published by: Updated Jul 07, 2020, 1:06:10 PM

अपराधियों ने बैंक से लूटा 3.98 लाख रुपए, फायरिंग करते हुए फरार

- फ़ोटो

VAISHALI: अपराधियों ने फिनो पेमेंट बैंक से 3 लाख 98 हजार रुपए लूट लिया है. बैंक लूटने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए. यह घटना भगवानुर के सराय की है. 

तीन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीन अपराधी बैंक में घुसे. तीनों ने मास्क लगाया था. इस दौरान ही कैशियर के पास गए और हथियार दिखाकर 3.98 हजार रुपए लूट लिया. बैंक में मौजूद स्टाफ और कस्टर को कहा कि अगर किसी ने शोर करने की कोशिश की तो गोली मार देंगे. 

दशहत फैलाने के लिए की फायरिंग

बैंक लूटने के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की. फायरिंग करते हुए तीनों अपराधी भाग निकले. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस बैंक के स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है. कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है. बता दें कि कोरोना संकट के बीच भी बिहार में अपराधी बैंक लूटने से बाज नहीं आ रहे हैं. कुछ दिन पहले से पटना के अनिसाबाद में स्थित पीएनबी बैंक से 52 लाख रुपए लूट लिया था. घटना के कुछ दिनों के बाद पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था.