1st Bihar Published by: tahsin Updated Oct 24, 2020, 2:25:23 PM
- फ़ोटो
PURNIYA : बड़ी खबर पूर्णिया से है, जहां उत्पाद विभाग के हाजत में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि हाजत में युवक को इतना टॉर्चर किया गया कि उसकी मौत हो गई.
वहीं उत्पाद विभाग उसे आत्महत्या बता रहा है. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम दीपक कुमार सिंह नाम के युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ पकड़ा था और उसे हाजत में बंद कर दिया था. जब परिजन शनिवार को उससे मिलने गए तो वहां बताया गया कि आरोपी ने हाजत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.
युवक के मौत के बाद परिजनों ने उत्पाद विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा करते हुए जमकर तोड़फोड़ की. परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम उत्पाद विभाग के टीम ने शराब के साथ दीपक पकड़ा था और उससे पचास हजार रुपये लेकर उसे छोड़ने की बात कही थी. परिजनों ने चालीस हजार रुपया दे भी दिया था और दस हजार सुबह में देने की बात हुई थी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को हाजत में पीट पीटकर हत्या कर दी गई.