पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Mon, 28 Aug 2023 09:11:00 PM IST
BEGUSARAI: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का भव्य स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को आरे हाथों लिया। कहा कि नीतीश कुमार की नीति सब दिन यूज़ एंड थ्रो वाली रही है। लेकिन अब उन्होंने इससे भी एक कदम आगे बढ़कर यूज़ एंड क्रश करने पर काम कर रहे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार जिस जंगल राज का विरोध कर बिहार की सत्ता में काबिज हुए थे आज उसी जंगल राज को लाने वालों के गोद में जा बैठे हैं। अब बिहार की सत्ता राजद के युवराज को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नीति सदैव स्वार्थ से संलिप्त रही है उन्होंने कभी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं अपने समाज के लोगों को बढ़ाने की कोशिश नहीं की। जहां तक प्रधानमंत्री का ख्वाब देखने की बात है तो यह मौका भी नीतीश कुमार खो चुके हैं। यदि नीतीश कुमार जदयू को ही मजबूत करते तब उनका ख्वाब पूरा हो सकता था।
विपक्ष की बैठक के संबंध में पूछे जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की यह सब खोखले आडंबर हैं। विपक्षी दलों की बैठकों से कुछ भी उन्हें हासिल होता नहीं दिख रहा। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओं को जन-जन तक संपर्क बढ़ाने की बात कही। वही बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज बिहार में जंगलराज की वापसी हो चुकी है। बिहार में अपराधियों का साम्राज्य कायम है और सरकार अपराध पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद और महासचिव नीलम कुमारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
वही इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, रामप्रवेश महतो, उर्मिला पटेल, फजल इमाम, विधान प्रिया रंजन सहित कई नेता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने कहा कि लालटेन युग में बिहार को जाने से बचाने के लिए हमें आम लोगों के बीच जाना होगा। बिहार में सुशासन नहीं बल्कि कुशासन की सरकार है।