ब्रेकिंग
Bihar School News : शिक्षकों की छुट्टी से अब बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित! बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किया ऐसा आदेश, जानकर चौंक जाएंगे ✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: कुआं पूजन में पीली साड़ी और लाल चुनरी में दिखीं शिवांगी, ऋषिकेश संग आज लेंगी सात फेरे✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, बोले- खुश रहे और आबाद रहे परिवार, बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर हमारा है, लेकिन...✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Bihar School News : शिक्षकों की छुट्टी से अब बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित! बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किया ऐसा आदेश, जानकर चौंक जाएंगे ✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: कुआं पूजन में पीली साड़ी और लाल चुनरी में दिखीं शिवांगी, ऋषिकेश संग आज लेंगी सात फेरे✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, बोले- खुश रहे और आबाद रहे परिवार, बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर हमारा है, लेकिन...✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ

पटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बिहार न्यूज
इलाके में दहशत का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत सामियागढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार शाम अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


बाइक सवार चार बदमाशों ने मां अंबे ज्वैलर्स में हथियार के बल पर करीब 20 से 25 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है। चार अपराधी बाइक से दुकान पर पहुंचे और पहले जेवर देखने का बहाना किया। जैसे ही दुकान संचालक ने जेवरात दिखाने शुरू किए, बदमाशों ने हथियार निकाल लिए और दुकान में मौजूद लोगों के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट शुरू कर दी।


दुकान संचालक चंदन कुमार ने बताया कि अपराधियों ने हथियार के बल पर जेवरात लूट लिए और जाते समय फायरिंग करते हुए फरार हो गए। उन्होंने बताया कि लूटे गए जेवरों की अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये है।


घटना की सूचना मिलते ही सामियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

टैग्स