ब्रेकिंग
Bihar School News : शिक्षकों की छुट्टी से अब बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित! बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किया ऐसा आदेश, जानकर चौंक जाएंगे ✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: कुआं पूजन में पीली साड़ी और लाल चुनरी में दिखीं शिवांगी, ऋषिकेश संग आज लेंगी सात फेरे✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, बोले- खुश रहे और आबाद रहे परिवार, बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर हमारा है, लेकिन...✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Bihar School News : शिक्षकों की छुट्टी से अब बच्चों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित! बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किया ऐसा आदेश, जानकर चौंक जाएंगे ✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: कुआं पूजन में पीली साड़ी और लाल चुनरी में दिखीं शिवांगी, ऋषिकेश संग आज लेंगी सात फेरे✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, बोले- खुश रहे और आबाद रहे परिवार, बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर हमारा है, लेकिन...✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी: कुआं पूजन में पीली साड़ी और लाल चुनरी में दिखीं शिवांगी, ऋषिकेश संग आज लेंगी सात फेरे

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह आज ऋषिकेश कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शादी से पहले शिवांगी ने पीली साड़ी और लाल चुनरी में कुआं पूजन की रस्म निभाई।

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर आज शादी की शहनाइयां बजने जा रही हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी सिंह आज ऋषिकेश कुमार के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में उत्सव जैसा माहौल है। विवाह से पहले सभी पारंपरिक रस्में धूमधाम से निभाई जा रही हैं। इसी कड़ी में शिवांगी ने पारंपरिक कुआं पूजन की रस्म अदा की।



शादी से पहले आयोजित कुआं पूजन की रस्म में शिवांगी पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली पीली साड़ी पहनी थी। इसके साथ सिर पर गोल्डन चौड़े बॉर्डर और आकर्षक बूटों वाली लाल चुनरी ओढ़ रखी थी। दुल्हन के रूप में उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ नजर आ रहा था। कुआं पूजन को जलभरी और जलवा पूजन के नाम से भी जाना जाता है। इस पारंपरिक रस्म की तस्वीरें और झलकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।



शिवांगी अपनी हल्दी और मेहंदी की रस्मों में भी खास अंदाज में नजर आईं। हल्दी समारोह में उन्होंने पारंपरिक पीले रंग के बजाय गुलाबी रंग का लहंगा चुना, जबकि मेहंदी समारोह में वह शैंपेन रंग के सूट में दिखाई दीं। उनके अलग-अलग परिधानों और स्टाइल की भी खूब चर्चा हो रही है।



शिवांगी की शादी को यादगार बनाने के लिए अनंत सिंह की ओर से कई खास आयोजन किए गए हैं। शादी से पहले भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसके विजेता को महिंद्रा थार गाड़ी इनाम में देने की घोषणा की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से 20 से अधिक घोड़े लाए गए। घुड़दौड़ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे।



अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के पकवान तैयार किए जा रहे हैं। इनमें देश के अलग-अलग राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों के साथ बिहार और स्थानीय क्षेत्र के पारंपरिक पकवान भी शामिल हैं।



इसके अलावा, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी में मेहमानों के लिए 25 लाख से अधिक मिठाइयां और करीब 50 लाख रसगुल्लों का इंतजाम किया गया है। शिवांगी की शादी को लेकर नदवां गांव में खासा उत्साह है। पारंपरिक रस्मों से लेकर शाही खानपान और भव्य आयोजनों तक, अनंत सिंह के परिवार की यह शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता