ब्रेकिंग
“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आसमान से VIP एंट्री! हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, अब किसकी बारी?✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आसमान से VIP एंट्री! हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, अब किसकी बारी?✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ

24 घंटे से अधिक समय तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, भारी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बचाई जान

मुंगेर के ऐतिहासिक कष्टहरणी घाट पर 24 घंटे से अधिक समय तक दलदल में फंसे बुजुर्ग दिलीप वर्मा को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर के ऐतिहासिक कष्टहरणी घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जहां दलदल में 24 घंटे से अधिक समय तक फंसे एक बुजुर्ग को गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोमवार से दलदल में फंसे वृद्ध की मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। समय रहते उन्हें बाहर निकालकर एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



दरअसल, मुंगेर के ऐतिहासिक कष्टहरणी घाट पर सोमवार से दलदल में फंसे एक बुजुर्ग की जान पर आफत आ गई थी। बताया जा रहा है कि वृद्ध 24 घंटे से अधिक समय तक दलदल में फंसे रहे। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी मिलते ही गोताखोर एवं आपदा मित्र विशाल कुमार और सौरव कुमार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।



काफी मशक्कत और सूझबूझ के बाद दोनों गोताखोरों ने बुजुर्ग को दलदल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए वृद्ध की पहचान दिलीप वर्मा के रूप में हुई है, जो लखीसराय के निवासी बताए जा रहे हैं। लंबे समय तक दलदल में फंसे रहने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई थी। 



इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया।वृद्ध के दलदल में फंसे होने की खबर मिलते ही घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने गोताखोर विशाल कुमार और सौरव कुमार की तत्परता और साहस की सराहना की।



इस घटना ने एक बार फिर कष्टहरणी घाट पर मौजूद दलदल और असुरक्षित स्थानों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। जरूरत है कि घाट पर खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता