ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: नदवां गांव में लैंड हुआ पहला हेलीकॉप्टर, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦वर्दी के रौब में मर्यादा भूले थाना प्रभारी... शिकायतकर्ता से अभद्र बातचीत का वीडियो वायरल✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, सियासी गलियारों में चर्चा तेज; कई VIP मेहमानों ने भी की शिरकत✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी: नदवां गांव में लैंड हुआ पहला हेलीकॉप्टर, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦वर्दी के रौब में मर्यादा भूले थाना प्रभारी... शिकायतकर्ता से अभद्र बातचीत का वीडियो वायरल✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, सियासी गलियारों में चर्चा तेज; कई VIP मेहमानों ने भी की शिरकत

पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट के मामले में गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर NIA की टीम पहुंची है। जांच एजेंसी ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। आखिर इस मामले में NIA किन कड़ियों को खंगाल...

पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट मामले में गिरफ्तार शिक्षक के घर पहुंची NIA, पत्नी और बेटे से पूछताछ
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp पर बातचीत करने के मामले में गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार के घर NIA की टीम ने छापेमारी की है. मध्य प्रदेश यूनिट की सात सदस्यीय टीम मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसोपाही स्थित उसके घर पहुंची. इस दौरान इजहार की पत्नी और बेटे को पूछताछ के लिए पंडौल थाना लाया गया है.


जानकारी के अनुसार, NIA की टीम बुधवार को मधुबनी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई शुरू की. छापेमारी के दौरान सदर डीएसपी अमित कुमार के साथ नगर थाना और पंडौल थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही. टीम गिरफ्तार शिक्षक मोहम्मद इजहार से जुड़े मामले में उसके परिजनों से जानकारी जुटा रही है.


गौरतलब है कि मोहम्मद इजहार को बीते 15 जून 2026 को मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के गोवा पोखर स्थित मदरसा से गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ पाकिस्तानी हैंडलर से WhatsApp चैट के जरिए संपर्क में रहने का मामला सामने आया था. इस मामले में मध्य प्रदेश NIA यूनिट ने कार्रवाई की थी.


पत्नी और बेटे से चल रहा पूछताछ

गिरफ्तार शिक्षक के घर हुई छापेमारी के बाद NIA की टीम उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. पत्नी और बेटे को पंडौल थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. कार्रवाई में NIA के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हैं.


फिलहाल NIA की टीम मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य संभावित कड़ियों की जांच कर रही है. पूरे मामले को लेकर मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दिए जाने की संभावना है.