ब्रेकिंग
बिहार में असमय बारिश से फसलों को भारी नुकसान, CM सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों को मांगी रिपोर्ट✦RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी, ताला तोड़कर कैश और कीमती सामान ले उड़े चोर; CCTV का DVR भी गायब✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बिहार में असमय बारिश से फसलों को भारी नुकसान, CM सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों को मांगी रिपोर्ट✦RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर चोरी, ताला तोड़कर कैश और कीमती सामान ले उड़े चोर; CCTV का DVR भी गायब✦बक्सर में NH-922 पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर गई दोनों की जान✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद

बिहार में असमय बारिश से फसलों को भारी नुकसान, CM सम्राट चौधरी ने संबंधित विभागों को मांगी रिपोर्ट

Bihar News: बिहार में असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संज्ञान लिया है। कृषि और आपदा प्रबंधन विभाग को फसल क्षति का आकलन कर प्रभावित किसानों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।

Bihar News
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में हाल के दिनों में हुई असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं।



मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों को राज्य के सभी जिलों से बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और क्षति का आकलन करने को कहा है। साथ ही प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार की इस पहल की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में असमय वर्षा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं मिल रही हैं। इसे देखते हुए कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को सभी जिलों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।



मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि क्षति के आकलन के आधार पर प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।



सरकार के इस निर्देश के बाद सभी जिलों से फसल क्षति की रिपोर्ट जुटाने और प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। इससे असमय बारिश के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत मिलने का रास्ता साफ होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता