ब्रेकिंग
शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...

पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद

पटना में अपराधियों ने सुबह-सुबह खूनी खेल खेला है। दानापुर में बाइक से घर से निकले 19 वर्षीय रोशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल से पिस्टल मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। बुधवार की सुबह घर से बाइक लेकर निकले 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात दानापुर थाना क्षेत्र में झटपटिया हनुमान मंदिर के पास हुई। युवक के सिर में गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। इस बरामदगी ने मामले को और उलझा दिया है। मृतक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है। वह प्रमोद राय का बेटा था और मूल रूप से दियारा के चौरी टोला का रहने वाला था। फिलहाल उसका परिवार दानापुर थाना क्षेत्र के करंज रोड स्थित न्यू ताराचक में रहता है।

सुबह 7:15 बजे घर से निकला, कुछ देर बाद मिली मौत की खबर

परिजनों के मुताबिक, रोशन बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। घर से निकलने के कुछ ही देर बाद परिवार को सूचना मिली कि उसे गोली मार दी गई है। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रोशन की मौत हो चुकी थी।युवक की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह-सुबह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटनास्थल पर पिस्टल मिलने से बढ़ी गुत्थी

इस हत्याकांड में सबसे चौंकाने वाली बात घटनास्थल से पिस्टल का बरामद होना है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल जब्त की है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बरामद हथियार का हत्या से क्या संबंध है और इसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था या नहीं।सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

स्नातक का छात्र था रोशन, निजी काम भी करता था

19 वर्षीय रोशन स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह कुछ निजी काम भी करता था। परिवार ने करंज रोड के न्यू ताराचक इलाके में मकान बनाकर रहना शुरू किया था।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सुबह-सुबह रोशन की हत्या किसने और क्यों की? क्या हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे या वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी? इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।