ब्रेकिंग
शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦शादी समारोह में पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ पूर्व JDU नेता बाबर मल्लिक, डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...

बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर स्थित बाजार समिति के मुख्य गेट पर ठेले पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आखिर व्यक्ति की मौत कैसे हुई और उसकी पहचान क्या है? जानिए पूरी...

बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति के मुख्य गेट पर बुधवार सुबह एक ठेले पर अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों की नजर ठेले पर पड़े व्यक्ति पर गई. शुरुआत में लोगों को लगा कि वह सो रहा है, लेकिन पास जाकर देखने पर उसके मृत होने का पता चला. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.


मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. शव मिलने की खबर फैलते ही बाजार समिति के मुख्य गेट पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.


सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने ठेले और आसपास के इलाके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया.


अहियापुर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि व्यक्ति ठेले तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई.


पुलिस के लिए फिलहाल मृतक की पहचान करना भी चुनौती बना हुआ है. इसके लिए आसपास के सभी थानों को मृतक की तस्वीर भेजी गई है, ताकि उसकी पहचान की जा सके. स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान शुरुआती तौर पर ठंड लगने या हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.