ब्रेकिंग
दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलींने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा

बेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र में पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद सिकंदर अली को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सिकंदर अली का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए रविवार की देर शाम बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद सिकंदर अली को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली मारने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया चौक स्थित फल मंडी की है। घायल की पहचान शौकहारा वार्ड संख्या-17 निवासी मोहम्मद सिकंदर अली के रूप में हुई है। वह क्षेत्र संख्या-18 से पूर्व जिला पार्षद रह चुके हैं। बरौनी नगर परिषद के राजद अध्यक्ष हैं, इससे पहले तेघरा प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रह चुके हैं। 


बताया जाता है कि देर शाम सिकंदर अली फल मंडी में मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से बाजार में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस तथा तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।


तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल गोली मारने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता