ब्रेकिंग
Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Politics : जीतन राम मांझी के ‘तेलचट्टा’ बयान पर चिराग पासवान का हमला, बोले- युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना जायज नहीं, कुछ लोग ...✦अश्लील वीडियो देखा है, FIR दर्ज हो गई है...’ जेल भेजने की धमकी देकर शातिर ठगों ने युवती से ऐंठे एक लाख रुपये✦बिहार में सफर करना होगा महंगा... इन पुलों और स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें क्या है नया नियम✦Patna Protest : पटना में अब कहीं भी धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई, इस जगह के अलावा सड़क पर उतरना पड़ेगा भारी✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन

15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लान

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर सेवा शुरू होगी और ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 320 किमी प्रति घंटा होगी।

दिल्ली न्यूज
भारत की पहली बुलेट ट्रेन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: भारत में हाई-स्पीड रेल यात्रा का सपना अब जल्द ही साकार होने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का संचालन 15 अगस्त 2027 से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में बुलेट ट्रेन सूरत से बिलिमोरा के बीच चलेगी, जिसके बाद इसे क्रमशः अन्य सेक्शन तक विस्तारित किया जाएगा।


पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा के बीच चलेगी ट्रेन

हैदराबाद में आयोजित HYSEA GCCS & IT Roundtable कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर अब अपने अगले चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा सेक्शन शुरू होगा। इसके बाद सेवा को चरणबद्ध तरीके से वापी, अहमदाबाद, ठाणे और अंत में पूरे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर तक बढ़ाया जाएगा।


320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी रफ्तार

रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पूरी तरह चालू होने के बाद ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।


261 रेलवे स्टेशनों का हो चुका है कायाकल्प

अश्विनी वैष्णव ने देशभर में चल रहे रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 261 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास तेज गति से पूरा किया जा चुका है। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में ट्रेनों का संचालन जारी रखते हुए स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जो दुनिया के कई देशों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ने के लिए आधुनिक एयर कॉनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है और इस दौरान सुरक्षा तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


हैदराबाद बनेगा हाई-स्पीड रेल हब

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को तीन प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात दी है। इनमें पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से हैदराबाद देश का प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब बनेगा और पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।


रेलवे के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर

रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण, हाई-स्पीड कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका कहना था कि इन परियोजनाओं से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।




टैग्स