ब्रेकिंग
IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

भोपाल की IAS अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने पंजाब कैडर के IAS डॉ. आदित्य शर्मा से शादी की। उनके भाई आदित्य मिश्रा देवास के SP हैं, जबकि दादा DSP रह चुके हैं। जानिए 25 साल के संघर्ष से बनी मिश्रा परिवार की सफलता की कहानी।

मध्यप्रदेश न्यूज
एक परिवार, कई बड़ी उपलब्धियां
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बिटिया की शाही शादी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। उधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी एक शादी चर्चा में है। यहां का मिश्रा परिवार इन दिनों अपनी उपलब्धियों और एक खास पारिवारिक समारोह को लेकर चर्चा में है। परिवार की बेटी IAS अधिकारी पल्लवी मिश्रा ने 20 नवंबर को पंजाब कैडर के IAS अधिकारी डॉ. आदित्य शर्मा के साथ शादी की। इस परिवार की खासियत यह है कि बेटी IAS अधिकारी हैं, बेटा IPS अधिकारी है और दादा मध्य प्रदेश पुलिस में DSP रह चुके हैं। इन उपलब्धियों के पीछे पिता का करीब 25 वर्षों का संघर्ष भी जुड़ा है।


कौन हैं IAS पल्लवी मिश्रा?

पल्लवी मिश्रा ने दिल्ली स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से BA LLB (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। उन्हें शास्त्रीय संगीत का भी प्रशिक्षण मिला है। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 73 हासिल की थी। पल्लवी 2023 बैच की पंजाब कैडर की IAS अधिकारी हैं। फिलहाल वह अमृतसर में असिस्टेंट कमिश्नर (ADC) के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर और गोवा में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।


IAS डॉ. आदित्य शर्मा से हुई शादी

पल्लवी मिश्रा ने पंजाब कैडर के IAS अधिकारी डॉ. आदित्य शर्मा के साथ विवाह किया है। डॉ. आदित्य शर्मा ने चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से MBBS की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में पास की और ऑल इंडिया रैंक 70 हासिल की। वे भी 2023 बैच के पंजाब कैडर के IAS अधिकारी हैं। वर्तमान में तरनतारन में ADC (जनरल) के पद पर कार्यरत हैं।


भाई IPS अधिकारी, फिलहाल देवास के SP

पल्लवी मिश्रा के भाई आदित्य मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर के 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह वर्तमान में देवास जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं। आदित्य मिश्रा ने भोपाल के कैंपियन स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।


पिता ने 25 साल तक किया संघर्ष, दादा रह चुके हैं DSP

मिश्रा परिवार की इस उपलब्धि के पीछे पिता अजय मिश्रा का लंबा संघर्ष भी शामिल है। वह सुप्रीम कोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। बताया जाता है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के लिए अजय मिश्रा करीब 25 वर्षों तक भोपाल और जबलपुर के बीच नर्मदा एक्सप्रेस से सफर करते रहे। उनकी पत्नी डॉ. रेनू मिश्रा कॉलेज की प्राचार्य रह चुकी हैं। वहीं, पल्लवी के दादा महेश दत्त मिश्रा मध्य प्रदेश पुलिस में DSP के पद पर रह चुके हैं।


एक परिवार, कई बड़ी उपलब्धियां

भोपाल के मिश्रा परिवार की कहानी शिक्षा, मेहनत और सार्वजनिक सेवा की मिसाल के रूप में सामने आई है। परिवार की बेटी पल्लवी मिश्रा IAS अधिकारी हैं, बेटा आदित्य मिश्रा IPS अधिकारी हैं और अब पल्लवी का विवाह भी एक IAS अधिकारी से हुआ है। पिता के करीब 25 वर्षों के संघर्ष, मां के शैक्षणिक योगदान और दादा की पुलिस सेवा की विरासत के साथ मिश्रा परिवार की यह कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

टैग्स