ब्रेकिंग
Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब

Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन

बिहार की 1992 बैच की IAS अधिकारी हर्जोत कौर बम्हरा ने VRS लिया है। बिहार सरकार ने उन्हें BPSC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह 29 नवंबर 2026 से पदभार संभालेंगी।

बिहार न्यूज
VRS लेकर 29 नवंबर से संभालेंगी पदभार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Ias Officer: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की नई अध्यक्ष हरजौत कौर बम्हरा होंगी। 29 नवंबर से वो पदभार ग्रहण करेंगी।


बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने हरजौत कौर बम्हरा को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में 24 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई है।


जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार के राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 1992 बैच की IAS अधिकारी हरजौत कौर बम्हरा को BPSC का अध्यक्ष नियुक्त किया है।


वह 28 नवंबर 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद 29 नवंबर 2026 से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।


अधिसूचना के मुताबिक, उनका कार्यकाल 29 नवंबर 2026 से छह वर्ष या 62 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। इनमें से जो भी पहले होगा, उसी के आधार पर उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।


इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है। सरकार के प्रधान सचिव पंकज कुमार के हस्तांक्षर से आदेश जारी किया गया है।