ब्रेकिंग
Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब

बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग

बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी विवादों में घिर गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने हर जिले में FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बिहार न्यूज
बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर कॉमेडी से छिड़ा विवाद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कॉमेडी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को बिहार पुलिस को टैग कर उक्त कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर कॉमेडी से छिड़ा विवाद

स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने बिहार की महिलाओं की मांग में लगे सिंदूर की लंबाई की तुलना कथित तौर पर पुरुषों के निजी अंग से कर दी। उनकी इस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे बिहार की महिलाओं और उनकी सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान बता रहे हैं।


बताया जा रहा है कि स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने 21 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो दिल्ली-एनसीआर में आयोजित उनके एक शो का बताया जा रहा है। वीडियो में वह बिहार की महिलाओं के सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान दर्शकों के हंसने की आवाज भी सुनाई देती है।


कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

यश माहेश्वरी की कॉमेडी का शॉर्ट वीडियो और रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बिहार के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी महिलाओं की गरिमा और बिहार की सांस्कृतिक पहचान का अपमान है। लोग बिहार पुलिस को टैग कर कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।


इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कॉमेडियन के खिलाफ बिहार के सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।


रितु जायसवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि छठ महापर्व और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे उसे अपनी गलती का एहसास हो।


उन्होंने कहा कि अगली छठ में उसे बिहार आकर महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन करना चाहिए। छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


रितु ने एक्स पर यह ट्वीट किया कि" हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए। ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके। छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!"


कौन है यश माहेश्वरी?

यूट्यूब पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यश माहेश्वरी राजस्थान के रहने वाले हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करीब 29 हजार सब्सक्राइबर हैं। वहीं, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिलहाल बंद बताया जा रहा है। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कॉमेडी के नाम पर महिलाओं और किसी राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों की मर्यादा पर भी बहस छिड़ गई है।



टैग्स