ब्रेकिंग
Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर यश माहेश्वरी ने की भद्दी कॉमेडी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, FIR दर्ज करने की मांग✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब

एक हफ्ते से गायब युवक का झाड़ी में मिला शव, इलाके में सनसनी

बिहार के बैरिया थाना क्षेत्र में गंडक नदी के उस पार झाड़ी से एक सप्ताह से लापता 25 वर्षीय शहाबुद्दीन का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बैरिया थाना क्षेत्र के बथना घाट के समीप गंडक नदी के उस पार झाड़ी में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बथना पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी सकुर मियां के 25 वर्षीय पुत्र शहाबुद्दीन के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक सप्ताह से लापता था। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीन की मां रूसैदा खातून ने करीब एक सप्ताह पहले बैरिया थाने में आवेदन देकर बेटे के लापता होने की सूचना दी थी। मंगलवार को कुछ ग्रामीण गंडक नदी पार कर दूसरी ओर खर-पतवार काटने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ी में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना गांव के लोगों और पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ नदी पार कर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंचायत प्रतिनिधियों और परिजनों की मौजूदगी में शव की पहचान शहाबुद्दीन के रूप में की गई।


परिजनों के अनुसार, शहाबुद्दीन पिछले कई महीनों से मानसिक परेशानी से जूझ रहा था। उसके भाई गुड्डू ने बताया कि घर में कभी-कभी विवाद होने पर वह बाहर चला जाता था। 15 नवंबर को भी वह घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था।


इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

टैग्स