ब्रेकिंग
Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦ Bihar News: संविधान बचाने के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, 26 नवंबर के मार्च को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...

आंध्र प्रदेश में बिहार के मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, सुरेश भारती का मशीन में कट गया था हाथ, मुआवजे के लिए सैकड़ों मजदूरों की हड़ताल

आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले में बिहार के मजदूर सुरेश भारती का मशीन में फंसकर हाथ कटने के बाद सैकड़ों मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी परिसर में हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे और सुरक्षा की मांग की है।

बिहार न्यूज
मुआवजे की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के कादिरी मंडल स्थित मुत्याला चेरुवु गांव में मजदूरों ने मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी परिसर में हड़ताल शुरू कर दी है। मामला बिहार के गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत बाराकला गांव निवासी मजदूर सुरेश भारती से जुड़ा है, जिनका 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे कंपनी में काम करने के दौरान मशीन में हाथ फंसने से कट गया था।


जानकारी के अनुसार, सुरेश भारती पिछले करीब चार महीने से थारुनी एसोसिएट्स (Tharuni Associates) नामक कचरा रीसाइक्लिंग कंपनी में काम कर रहे थे। काम के दौरान हुए हादसे में उनका हाथ कट गया। मजदूरों का आरोप है कि इतनी गंभीर दुर्घटना के बावजूद उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है।


इसी मांग को लेकर कंपनी में काम करने वाले अन्य मजदूर भी एकजुट हो गए और साइट पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों की मांग है कि घायल सुरेश भारती को उचित मुआवजा दिया जाए और उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहार से 'रिजवी की रिपोर्ट' की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। टीम ने कंपनी परिसर में पहुंचकर मजदूरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। टीम का प्रयास है कि पीड़ित मजदूर को न्याय मिले और उनकी मुआवजे की मांग संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों एवं प्रशासन तक पहुंचे।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गंभीर रूप से घायल मजदूर सुरेश भारती को उनका उचित मुआवजा कब मिलेगा और कंपनी प्रबंधन मजदूरों की मांग पर क्या कदम उठाएगा?


कंपनी का विवरण:

- कंपनी: थारुनी एसोसिएट्स (Tharuni Associates)

- स्थान: मुत्याला चेरुवु, कादिरी मंडल, श्री सत्य साईं जिला, आंध्र प्रदेश।

- साइट इंचार्ज: विजय बाबू

- सुपरवाइजर: श्रीनिवास

- घायल मजदूर: सुरेश भारती

- स्थायी पता: ग्राम बाराकला, थाना कोठी, प्रखंड इमामगंज, जिला गया, बिहार।

टैग्स