ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

उपेंद्र कुशवाहा के लेट आने से कुर्सी छोड़कर जाने लगे कार्यकर्ता, उन्हें रोकने के लिए नेता करने लगे डांस, "तोर मजनुआ मिलतो RLJD लवर गे पगली" गाने पर हुई कुशवाहा की एंट्री

MUNGER: RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुंगेर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम दोपहर दो बजे निर्धारित था लेकिन उपेंद्र कुशवाहा एक घंटे विलंब से कार्य

 उपेंद्र कुशवाहा के लेट आने से कुर्सी छोड़कर जाने लगे कार्यकर्ता, उन्हें रोकने के लिए नेता करने लगे डांस, "तोर मजनुआ मिलतो RLJD लवर गे पगली" गाने पर हुई कुशवाहा की एंट्री
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मुंगेर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम दोपहर दो बजे निर्धारित था लेकिन उपेंद्र कुशवाहा एक घंटे विलंब से कार्यक्रम में पहुंचे। उपेंद्र कुशवाहा के निर्धारित समय से नहीं पहुंचने पर उनके कार्यकर्ता भीषण गर्मी की वजह से काफी परेशान थे। कुछ कार्यकर्ता तो कार्यक्रम छोड़कर जाने भी लगे थे।


कार्यकर्ताओं को जाने से रोकने के लिए आरएलजेडी नेता संजय सिंह स्टेज पर चढ़ गये और कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों का मनोरंजन करने लगे। स्टेज पर जाकर वे खुद भोजपुरी गाने पर डांस करने लगे। तोर मजनुआ मिलतो आरएलजेडी लवर गे पगली गाने पर उन्होंने जमकर डांस किया ताकि लोगों को बांधे रख सके। लोग कुर्सी छोड़कर कार्यक्रम से ना निकले। हालांकि कि उनकी यह तरकीब कारगर साबित हुई लोग नेताजी के डांस को देखते ही रह गये। 


नेताजी भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए जमकर ठुमके लगाने लगे। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पहले स्थानीय नेताओं ने एक भोजपुरी गाने पर आरएलजेडी पार्टी के नाम से गाना मिक्सिंग करा रखा था ताकि इस कार्यक्रम में गाना बजा सके। गाने के बोल "तोर मजनुआ मिलतो आरएलजेडी लवर गे पगली" पर नेताजी ने ऐसा डांस किया कि लोग तस से मस नहीं हुए। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की जब सभा हॉल में एंट्री हुई तब भी इस दौरान यही गाना बजाया गया। तब उपेंद्र कुशवाहा के कहने के बाद गाने को बंद किया गया। 

फर्स्ट बिहार के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट


टैग्स