ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

उपेन्द्र कुशवाहा ने राहुल गांधी से की मुलाकात, बिहार में महागठबंधन के भविष्य को लेकर हुई चर्चा

DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर महागठबंधन के गलियारे से निकल कर आ रही है। आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर महागठबंधन के गलियारे से निकल कर आ रही है। आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। उपेंद्र कुशवाहा और राहुल गांधी के बीच यह मुलाकात दिल्ली में हुई है। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के दौरान बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल भी मौजूद रहे हैं।


बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात में बिहार में महागठबंधन के सीएम फेस को लेकर चर्चा हुई है। साथ ही दोनों नेताओं के बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की खबर है। रविवार को जिस तरह बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल का लेटर सोशल मीडिया में वायरल हुआ था इसके बाद से कयास लग रहे है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में ये मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


बता दें कि राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव में अपने दो उम्मीदवारों को संसद भेजने की तैयारी कर रही राजद के इरादों पर कांग्रेस ने उस वक्त ग्रहण लगा  दिया था जब कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने राजद से कांग्रेस के लिए एक सीट छोड़ने की मांग रख दी।  गोहिल का कहना है कि तेजस्वी यादव ने पहले ही ये वादा किया था कि वे राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को एक सीट देंगे। लिहाजा अब अपने वादे को पूरा करें। इसके बाद बिहार की सियासत में गरमाहट दिख रही है। सत्ता पक्ष महागठबंधन पर जहां तंज कसते दिख रहा है वहीं महागठबंधन के नेता बचाब में उतर आए हैं।