ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बुलडोजर के साथ पहुंची पुलिस ने घर का सामान जब्त कर लिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा जिला के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले पुलिस एक्शन में है । इस मामले में फरार आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अन्य नामजद अभियुक्तों में मो. चमन, मो. अनवर, मो. जमाहिर नदाफ और जमीला खातून शामिल हैं।


न्यायालय के आदेश पर पूर्व में आरोपियों के घर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चस्पा किया गया था और निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके न तो किसी ने गिरफ्तारी दी और न ही आत्मसमर्पण किया।


समय सीमा समाप्त होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। बुलडोजर और ट्रैक्टर के साथ पहुंची पुलिस टीम ने घर से फर्नीचर, अलमारी, कुर्सी, टेबल, पलंग, दरवाजे-खिड़की समेत अन्य सामान जब्त कर थाना ले गई।


पीड़िता के परिजनों ने इस घटना को  लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है तथा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी पूर्व में धर्म परिवर्तन कर शादी करने की धमकी देता रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

टैग्स