ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का पटना के रूबन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पांच बार बगहा से विधायक और एक बार गोपालगंज से सांसद रह चुके थे।

बिहार न्यूज
नहीं रहे पूर्णमासी राम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन बुधवार की देर शाम 6 बजे पटना के रूबन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री के भाई सह पूर्व एमएलसी राजेश राम ने दी।


 पूर्व मंत्री  कई महीनो से लगातार बीमार चल रहे थे एवं उनका इलाज पटना में हो रहा था इसी दौरान शाम 6:00 बजे उनका निधन हो गया वह 1990 से लगातार पांच बार बगहा के विधायक रह चुके हैं ।पहली बार 1990 में  जनता दल के टिकट पर बगहा के विधायक बने थे। 


बिहार सरकार में 1991 से 94 तक भवन निर्माण राज्य मंत्री, 1994 के मध्य में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री, 1995 में सहकारिता मंत्री एवं 1997 से 2003 तक खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे थे। इसके बाद 2009 से 14 तक वे जदयू के टिकट पर गोपालगंज से सांसद भी रह चुके हैं। 


पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।  पूर्व मंत्री के भाई राजेश राम ने बताया कि गुरुवार को बगहा के नारायणपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मंत्री का निधन से बगहा में शोक की लहर है।

टैग्स