ब्रेकिंग
नालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायलनालंदा से 8 माह के मासूम 'जनसुराज' का अपहरण, जांच में जुटी डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम पटना में इस दिन तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशपटना के मंदिरी इलाके में संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस अफसरों को 'घूसखोर' और 'काले अंग्रेज' कहने वाले सिपाही की गई नौकरी, कॉन्स्टेबल ने कहा..सच बोलने का मिला इनामबिहार में पुलिस टीम पर हमला: बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल

यूपी में संगठन को धार देंगे मुकेश सहनी, वाराणसी में करेंगे कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन

PATNA: पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के स्तर पर इस कार्यकर्

यूपी में संगठन को धार देंगे मुकेश सहनी, वाराणसी में करेंगे कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के स्तर पर इस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 


विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को बताया कि मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 28 मई को दोपहर 12 बजे बनारस के दंदुपुर चांदमारी स्थित सेलिब्रेशन लॉन रिंग रोड फेज वन में सहनी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में पार्टी के तमाम नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। स्थानीय स्तर पर भी इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। 


देव ज्योति ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी उत्तर प्रदेश के अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से विचार विमर्श करेगी। साथ ही साथ प्रदेश की राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यूपी की राजनीति में निषाद वोटों का अच्छा खासा महत्व है। इससे पहले 2021 में हुए चुनाव में हमारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा था। तब खुद मुकेश साहनी ने कई दिनों तक राजधानी लखनऊ में कैंप भी किया था। 


उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासशील इंसान पार्टी की लखनऊ में ऑफिस भी है, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को बताने के लिए आम जनता से परस्पर संपर्क में रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश और मनोबल और बढ़ेगा।


यूपी में संगठन को धार देंगे मुकेश सहनी, वाराणसी में करेंगे कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन

टैग्स