ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

जेडीयू का बहिष्कार करेगी बीजेपी? सांसद राकेश सिन्हा ने कह दी बड़ी बात

DELHI : तीन तलाक बिल पर बीजेपी से अपनी राह अलग कर चुके जेडीयू का क्या वाकई बीजेपी सामाजिक बहिष्कार करेगी? बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा के बयान के बाद यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : तीन तलाक बिल पर बीजेपी से अपनी राह अलग कर चुके जेडीयू का क्या वाकई बीजेपी सामाजिक बहिष्कार करेगी? बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा के बयान के बाद यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा है कि तीन तलाक बिल का विरोध करने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। राकेश सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी मुस्लिम महिलाओं को पिंजरे में बंद देखना चाहती है। महिलाओं के सम्मान न्याय और सशक्तिकरण के लिए तीन तलाक बिल मोदी सरकार लेकर आई है और जो कोई भी इसका विरोध करेगा उसका सामाजिक रुप से बहिष्कार किया जाएगा। सांसद राकेश सिन्हा के बयान के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या तीन तलाक बिल पर बीजेपी का समर्थन नहीं करने वाले जेडीयू का भी बहिष्कार किया जाएगा? जेडीयू एनडीए का घटक दल है बावजूद इसके उसने तीन तलाक के मुद्दे पर कई बिंदुओं को लेकर आपत्ति जताई है। जेडीयू ने साफ कर दिया है कि वह तीन तलाक दिल का समर्थन नहीं करेगा।
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता