ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री हो जाएं सावधान! नहीं माने ये नियम तो जा सकते हैं जेल

DESK : त्योहारी सीजन में आप भी यात्रा करना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं. इसले लिए रेलवे ने कड़े नियम लाए हैं, जो भी इन नियमों का पालन नहीं करेंगे उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है

 ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री हो जाएं सावधान! नहीं माने ये नियम तो जा सकते हैं जेल
Anamika
3 मिनट

DESK : त्योहारी सीजन में आप भी यात्रा करना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं. इसले लिए रेलवे ने कड़े नियम लाए हैं, जो भी इन नियमों का पालन नहीं करेंगे उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है. 

बता दें ति पूजा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में 196 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. लेकिन इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे के नियमों का पालन करना पड़ेगा. रेल सुरक्षा बल के मुताबिक अगर कोई यात्री नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे भारी जुर्माना या जेल तक की सजा काटनी पड़ सकती है. 

इस बारे में पूरी जानकारी देते हुए आरपीएफ ने बताया कि  मास्क नहीं पहनने, कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने और जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हो जाने के बाद भी ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. इन धाराओं के अंतर्गत उन्हें मोटा जुर्माना के साथ ही साथ जेल तक की सजा काटनी पड़ सकती है. इनमें मास्क नहीं पहनना या सही तरीके से नहीं पहनना, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करना, इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो जाने के बाद या जांच के नतीजे लंबित रहने के दौरान रेल क्षेत्र में या स्टेशन पर आने या ट्रेन में सवार होने या स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम द्वारा यात्रा की अनुमति नहीं दिये जाने पर भी ट्रेन में सवार हो जाना आदि शामिल हैं. इसके साथ ही थूकना भी गैरकानूनी है. 

आरपीएफ ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये गतिविधियां या कृत्य कोरोना वायरस के प्रसार को बढ़ा सकती है और किसी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. इस कारण से इन सभी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले यात्रियों को  रेल अधिनियम की धारा 145,153 और 154 के तहत दंडित किया जा सकता है.