ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

बीजेपी ने अनुच्छेद 370 पर छोड़ी नीतीश की परवाह, पार्टी ने कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने का दिया आदेश

PATNA : जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A हटाए जाने के 24 घंटे बाद बिहार बीजेपी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने का आदेश दे दिया है। बिहार में जेडीयू के साथ सरका

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A हटाए जाने के 24 घंटे बाद बिहार बीजेपी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने का आदेश दे दिया है। बिहार में जेडीयू के साथ सरकार चला रही बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता अब तक अनुच्छेद 370 हटाए जाने का जश्न नहीं मना रहे थे लेकिन अब उन्हें हरी झंडी मिल गई है। अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का जश्न मनाने का यह आदेश बीजेपी ने बहुत सोच समझ कर अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है। दरअसल बीजेपी नेतृत्व को इस बात का अहसास हो गया है कि केंद्र सरकार के फैसले का हर तरफ स्वागत हो रहा है लिहाजा अब जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध की परवाह किए बगैर बीजेपी ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार यानि आज शाम मंत्री नंद किशोर यादव और मंगल पांडे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसके बाद बीजेपी कार्यालय में जश्न का सिलसिला शुरू होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक साथ सरकार चला रहे जेडीयू और बीजेपी के संबंधों में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का जश्न क्या असर डालता है। हालांकि जश्न के दौरान विवादित नारेबाजी और स्लोगन पर पूरी तरह से रोक रहेगी. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता