Hindi News / news / कटिहार: लॉ एंड ऑर्डर सुधारने के लिए एसपी ने कसी कमर, तीन थानाध्यक्षों...

कटिहार: लॉ एंड ऑर्डर सुधारने के लिए एसपी ने कसी कमर, तीन थानाध्यक्षों का किया ट्रासंफर

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 18, 2019, 9:49:18 PM

कटिहार: लॉ एंड ऑर्डर सुधारने के लिए एसपी ने कसी कमर, तीन थानाध्यक्षों का किया ट्रासंफर

- फ़ोटो

KATIHAR: कटिहार में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के मकसद से एसपी विकास कुमार ने तीन थानाध्यक्षों का ट्रांसफर कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने बरारी, कुर्सेला और रौतारा के थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र कुमार बरारी के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं. जबकि वहां के तत्कालीन थानाध्यक्ष अमित कुमार को मुफ्फसिल थाने का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि सदाबुल हक को कुरसेला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं उसी थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनुपम कुमार को सायबर सेल में तबादला कर दिया गया है. वहीं अगमलाल पांडेय को रौतारा थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि वहां के तत्कालीन थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को नगर थाने मे कनीय अवर निरीक्षक बनाया गया है. कटिहार से श्याम की रिपोर्ट