ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

तेजस्वी का बचाव भी नहीं कर पाए आरजेडी विधान पार्षद, वाक आउट के बाद सुशील मोदी ने धो डाला

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधान मंडल के मानसून सत्र से नदारद हैं। तेजस्वी विधान सभा की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं लिहाजा उनके विधायकों का मनोबल भी गिरा हुआ है। हद तो तब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधान मंडल के मानसून सत्र से नदारद हैं। तेजस्वी विधान सभा की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं लिहाजा उनके विधायकों का मनोबल भी गिरा हुआ है। हद तो तब हो गई जब बुधवार को विधान परिषद में तेजस्वी का बचाव उनके एमएलसी नहीं कर पाए। दरअसल बुधवार को विधान परिषद में बजट पर चर्चा हो रही थी सरकार की तरफ से चर्चा के दौरान जवाब देने के लिए वित्त मंत्री उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी खड़े हुए। डिप्टी सीएम का संबोधन शुरू होते ही आरजेडी के विधान पार्षदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। फिर क्या था डिप्टी सीएम ने आरजेडी विधान पार्षदों की गैरमौजूदगी में तेजस्वी यादव को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की आर्थिक बदहाली के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं जिन्होंने 29 साल की उम्र में अरबों की अकूत संपत्ति जमा कर ली। सुशील मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह का नाम लेते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव के दूध के दांत भी नहीं टूटे थे तब कांति सिंह ने उन्हें करोड़ों की संपत्ति तोहफे में दे दी। सुशील मोदी सदन में लालू परिवार को जमकर धोते रहे लेकिन वाट आउट कर चुके तेजस्वी के विधान पार्षद इसका विरोध भी नहीं जता पाए। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता