ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

तेजस्वी ने बताया पीएम मोदी की तीन महबूबा के नाम : बोले- वही तीनों मिलकर उन्हें चुनाव हरवा रही है

PATNA : आगामी 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां एनडीए 400 से अधिक सीट

तेजस्वी ने बताया पीएम मोदी की तीन महबूबा के नाम : बोले- वही तीनों मिलकर उन्हें चुनाव हरवा रही है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : आगामी 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग होनी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां एनडीए 400 से अधिक सीटों पर जीत का दावा कर रही है तो वहीं इंडी गठबंधन तीन सौ से अधिक सीटें जीतने की बात कह रहा है। इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन महबूबा उन्हें चुनाव हरवा रही है।


तेजस्वी ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुल 251 सभाएं मेरी पूरी हो जाएंगी। इस बार देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमलोग तीन सौ सीटें पार कर चुके हैं। नरेंद्र मोदी को उनकी ही तीन महबूबा चुनाव हरवा रही है। नरेंद्र मोदी अपनी तीनों महबूबा से सबसे अधिक प्यार करते हैं। नरेंद्र मोदी की पहली मबबूबा बेरोजगारी है, दूसरी महबूबा गरीबी और तीसरी महबूबा महंगाई है। ये तीनों महबूबा मिलकर नरेंद्र मोदी को चुनाव हरवा रही है।


तेजस्वी ने कहा कि जब से हमने कहा है कि हमारे चाचा अपनी पार्टी को बचाने के लिए चार जून को कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, तब से वह प्रचार में नहीं निकले हैं। प्रशासन का काम राजभवन से गवर्नर देख रहे हैं। अधिकारियों को बुलाकर उनके साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। जेडीयू वाले लोग अपनी सीटों पर लगे हुए हैं और बीजेपी के लोग अपनी सीटों को बचाने में जुटे हैं। यह बता रही है कि चार जून के बाद कुछ बड़ा होने वाला है।


प्रधानमंत्री मोदी के कन्याकुमारी दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी अपनी मार्केटिंग करने कन्याकुमारी जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी फोटो खिंचवाने और शूटिंग करवाने के लिए कन्याकुमारी जा रहे हैं। पिछली बार गुफा में बैठकर फोटो खिंचवा रहे थे। इस बार वह कन्याकुमारी जा रहे हैं। प्रधानमंत्री से निवेदन है कि मीडिया और कैमरा पर प्रतिबंध लगा दें। शांति से वहां जाकर ध्यान करें ताकि उनके ध्यान में कोई बाधा न पड़े।