ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

‘रिजल्ट आने दीजिए, महागठबंधन को 2014 और 2019 से भी बड़ा सरप्राइज मिलेगा : तेजस्वी के दावे पर बोले चिराग पासवान

PATNA : लोकसभा चुनाव के दो चरण के मतदान की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम सियासी दलों ने अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दो चरण

‘रिजल्ट आने दीजिए, महागठबंधन को 2014 और 2019 से भी बड़ा सरप्राइज मिलेगा : तेजस्वी के दावे पर बोले चिराग पासवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के दो चरण के मतदान की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर तमाम सियासी दलों ने अपने-अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दो चरण की वोटिंग के बाद तेजस्वी यादव दावा कर रहे हैं कि देश में इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी के दावे पर चिराग ने तीखा तंज किया है।


लोजपा (रामविलास) के चीफ और हाजीपुर संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार चिराग पासवान ने तेजस्वी पर तंज करते हुए कहा कि चुनाव का रिजल्ट आने तो दीजिए। महागठबंधन के लोगों को बड़ा सरप्राइज मिलेगा। वर्ष 2014 और 2019 में जितना सरप्राइज नहीं हुए थे, 2024 में होंगे। वोटिंग प्रतिशत कम होने के सवाल पर चिराग ने बताया कि महागठबंधन के मतदाताओं में वोटिंग को लेकर कोई उत्साह नहीं है।


चिराग ने कहा कि महागठबंधन के वोटर्स में उत्साह कम होने की वजह भी है। एक तरफ एनडीए में नेता हैं, नेतृत्व और नीति है, जो स्पष्ट तौर पर दिखती भी है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में आज क्या हालात हैं। पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस का कोई भी नेता प्रचार के लिए नहीं निकला। ऐसे में कांग्रेस के जो कैडर वोटर्स हैं, वे बाहर क्यों निकलेंगे।


उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता एक दूसरे से भिड़ रहे हैं और जिस तरह से राजद के नेता बोल रहे हैं कि किसी को हराने के लिए एनडीए को वोट दे दीजिए। ऐसे में महागठबंधन के मतदाताओं में किसी तरह का उत्साह नहीं है। मतदान केंद्रों पर जो भी वोटर्स दिख रहे हैं, वह एनडीए के ही हैं।