ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

करबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

पटना के करबिगहिया इलाके से लापता युवक का शव अथमलगोला के सूर्यपुरा फोरलेन के पास बरामद हुआ। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो करबिगहिया से अगवा युवक से जुड़ी हुई है। अपहृत युवक की लाश अथमलगोला से मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दूध मार्केट से युवक का अपहरण किये जाने की बात परिजनों ने कही थी। परिजनों ने उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई थी। लेकिन आज शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


मृतक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। CCTV में युवक और कुछ अन्य लोगों के बीच झड़प की तस्वीर सामने आई थी। परिजन लगातार पुलिस से अगवा युवक को खोजने की मांग कर रहे थे। पुलिस की कार्यशैली को लेकर परिजनों में नाराज़गी थी। आज जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


अथमलगोला के सूर्यपुरा स्थित फोरलेन के पास से शव बरामद किया गया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। अथमलगोला थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के दोस्त ने बताया कि 6 जुलाई से उनके दोस्त बंटी यादव लापता थे। गलत काम का विरोध करने पर उन्हें अगवा कर लिया गया था। आज उनका शव अथमलगोला में बरामद हुआ। उनके कपड़ों को देखकर शव की पहचान की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

करबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम




टैग्स