ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायल

बिहार के सहरसा में शादी समारोह के दौरान मटन की जगह चिकन परोसे जाने को लेकर बाराती और घराती के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडे चले, तलवार लहराई गई और दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
मटन के लिए मारपीट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA:सहरसा से हैरान करने वाली खबर आ रही है, जहां मटन खाने को लेकर लड़की वाले और लड़के वाले आपस में भी भीड़ गये। इस दौरान जमकर मारपीट की गयी। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि मटन की जगह चिकन परोसे जाने से बाराती नाराज हो गये। पहले तो बकझक हुई लेकिन फिर विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडे चले और एक युवक के तलवार लहराने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित बलुआपार गांव की बताई जा रही है। जहां मोहम्मद अनवर के बेटे मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद की बारात महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव में गई थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद जब दावत शुरू हुई, तो बारातियों को खाने में मटन के बजाय चिकन परोसा गया।


बाराती पक्ष के इरफान ने बताया कि निकाह से पहले चर्चा थी कि आज मटन खाना है। खस्सी का मांस परोसने की बात तय हुई थी, लेकिन निकाह के बाद चिकेन परोसा जाने लगा। जब दूल्हे पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।


कुछ ही देर में विवाद हिंसक रूप ले बैठा। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक ने तलवार भी निकाल ली, जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। कई लोग अपनी जान बचाकर भागे, जबकि कुछ लोग मारपीट में घायल हो गए। इस दौरान कई कुर्सियां और टेबल भी टूट गए।


घायलों में बाराती और घराती दोनों पक्ष के लोग शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कुछ अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों से आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।