ब्रेकिंग
बिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, 1230 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा एग्जाम; जानिए.. पूरा शेड्यूलकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियतबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित, 1230 पदों पर भर्ती के लिए इस दिन होगा एग्जाम; जानिए.. पूरा शेड्यूलकौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशीबिहार की कोर्ट का अहम फैसला: रेप और हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 10 साल की मासूम के साथ की थी हैवानियत

कौन हैं BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा? जो बूथ कार्यकर्ता से बने बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी

Neeraj Kumar Sinha: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 28 वर्षीय नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। बूथ स्तर से राजनीति शुरू करने वाले नीरज को अभिषेक कुमार बंटी के नामांकन वापस लेने के बाद टिकट मिला है।

Neeraj Kumar Sinha
बांकीपुर का चुनावी रण!
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Neeraj Kumar Sinha: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 28 वर्षीय नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद पार्टी ने अंतिम समय में नीरज पर भरोसा जताया है।



बूथ कार्यकर्ता से विधानसभा उम्मीदवार तक का सफर

नीरज कुमार सिन्हा मूल रूप से पटना के रहने वाले हैं और छात्र जीवन से ही बीजेपी से जुड़े हुए हैं। पार्टी में उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और बूथ स्तर से संगठन में लगातार सक्रिय रहे।



वह बूथ अध्यक्ष, मंडल मंत्री, मंडल महामंत्री और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष जैसे संगठनात्मक पदों पर भी काम कर चुके हैं। उपचुनाव की तैयारियों के दौरान भी वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर प्रचार में जुटे थे। ऐसे में अचानक उनके नाम की घोषणा ने सभी को चौंका दिया।



28 साल की उम्र, ग्रेजुएट और अविवाहित

नीरज सिन्हा की उम्र 28 वर्ष है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। उनके माता-पिता का निधन हो चुका है और अभी तक उनका विवाह नहीं हुआ है। राजनीति में उनकी रुचि बचपन से रही है। उन्होंने वर्ष 2006 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी और तब से लगातार संगठन के लिए काम कर रहे हैं।



परिवार का पुराना जुड़ाव बीजेपी से

नीरज सिन्हा के परिवार का भी बीजेपी और जनसंघ से पुराना संबंध रहा है। उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वर्ष 1984 में उनके निधन के बाद उनके सम्मान में पार्टी ने संबंधित मंडल का नाम 'नरेंद्र भारती मंडल' रखा।



अभिषेक बंटी के हटने के बाद मिला टिकट

बांकीपुर सीट से बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया था और उनके समर्थन में एनडीए की बड़ी जनसभा भी आयोजित हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया था।



हालांकि, अगले ही दिन अभिषेक बंटी ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया और अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद बीजेपी ने तत्काल नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित कर दिया।



30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को नतीजे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। नीरज कुमार सिन्हा का मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता और अन्य उम्मीदवारों से होगा। बीजेपी द्वारा अंतिम समय में उम्मीदवार बदले जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। जहां पार्टी ने अभिषेक बंटी के फैसले के पीछे पारिवारिक कारण बताए हैं, वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे चुनावी रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता