ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद सियासत तेज हो गई है। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे जनता की ताकत और लोकतंत्र की जीत बताया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। 



बांकीपुर सीट से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक देश में लोग भाजपा के दबाव या डर के कारण चुनावी मैदान से पीछे हटते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार देखने को मिला है कि भाजपा का ही उम्मीदवार चुनाव से हट गया।



प्रशांत किशोर ने कहा कि जन बल के आगे कोई भी ताकत टिक नहीं सकती। जनता की ताकत सबसे बड़ी होती है और अंतिम फैसला भी वही करती है। उन्होंने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र की ताकत और जनता के विश्वास की जीत बताया।



प्रशांत किशोर ने इसे एक बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में पेश करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और उसे अपनी आवाज मिल रही है। इसी वजह से राजनीतिक दलों को अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ रहा है।



बता दें कि भाजपा ने पहले बांकीपुर सीट से अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित किया।



उम्मीदवार बदलने के फैसले को लेकर विपक्ष भाजपा पर लगातार सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा इसे अपना आंतरिक और रणनीतिक निर्णय बता रही है। बांकीपुर उपचुनाव को सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे बिहार की आगामी राजनीति के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रशांत किशोर के पहली बार चुनावी मैदान में उतरने से इस सीट पर मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता