ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिला

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में MBBS की 50 अतिरिक्त सीटों को NMC ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सशर्त मंजूरी दे दी है। अब कॉलेज में 250 छात्रों का नामांकन होगा। इससे बिहार के मेडिकल छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA:  बिहार के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थान पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएमसीएच की एमबीबीएस सीट क्षमता 200 से बढ़ाकर 250 करने की सशर्त अनुमति प्रदान कर दी है।


हालांकि, आयोग ने संस्थान को निर्देश दिया है कि वह 90 दिनों के भीतर फैकल्टी, संसाधनों और अन्य कमियों को दूर कर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनएमसी द्वारा 10 जुलाई को जारी लेटर ऑफ परमिशन (LoP) के अनुसार, विशेषज्ञ समिति की निरीक्षण रिपोर्ट, कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की समीक्षा के बाद सीट वृद्धि को मंजूरी दी गई है। निरीक्षण के दौरान फैकल्टी की उपलब्धता, शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और कुछ शैक्षणिक संसाधनों में कमी पाई गई, जिन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा।


फैकल्टी और प्रोफेसरों की कमी दूर करने का निर्देश

एईबीएएस (AEBAS) रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान सीट क्षमता के अनुरूप कॉलेज में 168 फैकल्टी सदस्यों की आवश्यकता है, जबकि केवल 145 शिक्षक ही पंजीकृत पाए गए। इसके अलावा चार विभागों में प्रोफेसर के पद भी रिक्त हैं।एनएमसी ने सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने और शिक्षकों की 75 प्रतिशत से अधिक बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


बिहार के छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

एमबीबीएस सीटों में वृद्धि से बिहार के छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के अधिक अवसर मिलेंगे। इसे राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे भविष्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी।


अब एक साथ होगा 250 छात्रों का नामांकन

सीट बढ़ने के बाद पीएमसीएच अब बिहार के उन चुनिंदा मेडिकल कॉलेजों में शामिल हो गया है, जहां एक शैक्षणिक सत्र में 250 एमबीबीएस छात्रों का नामांकन होगा। इसे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


कमियों को दूर करने के लिए तेज हुई तैयारी

पीएमसीएच की प्राचार्य प्रो. गीता सिन्हा ने कहा कि 50 अतिरिक्त सीटों की मंजूरी संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि एनएमसी द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें प्रत्येक विभाग की कमियों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध तरीके से दूर करने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि निर्धारित 90 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट एनएमसी को भेज दी जाएगी।


संसाधनों की उपलब्धता पर रहेगा विशेष ध्यान

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त सीटों के अनुरूप अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिन विभागों में फैकल्टी की कमी है, वहां नियुक्ति और प्रतिनियुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य मानकों की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि एनएमसी के सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

टैग्स