ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

तेजस्वी से हार मान गये शिवानंद तिवारी, बोले-मेरी नसीहत कौन सुनता है, राहुल तिवारी ने तेजस्वी को नेता मानने से ही इंकार किया

PATNA: तीन महीने से गायब तेजस्वी यादव को ताबड़तोड़ नसीहत देकर थक गये शिवानंद तिवारी आज हार मान गये. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी उनकी नसीहत का नोटिस नह

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: तीन महीने से गायब तेजस्वी यादव को ताबड़तोड़ नसीहत देकर थक गये शिवानंद तिवारी आज हार मान गये. राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी उनकी नसीहत का नोटिस नहीं ले रहे हैं. उधर, शिवानंद तिवारी के विधायक बेटे राहुल तिवारी ने तेजस्वी को पार्टी का नेता मानने से ही इंकार कर दिया है. शिवानंद तिवारी और उनके बेटे का ये बयान राजद की बैठक के दौरान आया है. तेजस्वी यादव एक बार फिर अपनी पार्टी की अहम बैठक में नहीं पहुंचे. https://www.youtube.com/watch?v=dEhhfSRx9sE राजद की बैठक से तेजस्वी फिर गायब पार्टी की स्थापना के बाद सबसे बड़े संकट से जूझ रहे राजद को बचाने के लिए राबड़ी देवी ने आज अपने आवास पर अहम बैठक बुलायी है. बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान से लेकर अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जानी है. लेकिन  इस बैठक में एक बार फिर राजद के राजकुमार और लालू-राबडी के वारिस तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे. तेजस्वी की गुमशुदगी से बेचैन राजद नेताओं को कोई जवाब नहीं सूझ रहा है. शिवानंद तिवारी और उनके बेटे का दर्द राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार  के बाद लालू परिवार का संकटमोचक बनने की पूरी कोशिश की. सार्वजनिक मंच से भी वे तेजस्वी यादव को समझाते रहे. लेकिन तेजस्वी ने उनका कोई नोटिस ही नहीं लिया. आज शिवानंद तिवारी ने कहा कि उनकी नसीहत कोई नहीं मान रहा है. शिवानंद ने कहा कि तेजस्वी को पार्टी की बैठक में रहना चाहिये था लेकिन वे क्यों गायब हैं इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उधर शिवानंद तिवारी के बेटे और राजद विधायक राहुल तिवारी ने तेजस्वी यादव को नेता मानने से ही इंकार कर दिया. राहुल तिवारी ने कहा कि राजद के नेता तो लालू यादव और राबड़ी देवी हैं. तेजस्वी यादव भी दूसरे विधायकों की तरह लालू-राबड़ी के फॉलोअर हैं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता