ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

तेजस्वी यादव की बढ़ीं मुश्किलें: मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट ने भेजा समन, 22 सितंबर को पेशी के लिए बुलाया

DESK: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है। अब तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट म

तेजस्वी यादव की बढ़ीं मुश्किलें: मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट ने भेजा समन, 22 सितंबर को पेशी के लिए बुलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। मानहानि केस में अहमदाबाद कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है। अब तेजस्वी यादव को 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में पेश होना होगा। अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। उन्हें 22 सितंबर को पेशी के लिए बुलाया गया है। 


बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी ने गुजरातियों को ठग कहा था। उनके इस बयान के बाद कोर्ट ने यह निष्कर्ष निकाला कि तेजस्वी यादव की तरफ से प्रथमदृष्टया अपराध हुआ है और यही वजह है कि उन्हें अब 22 सितंबर को अहमदाबाद कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया है। 


गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने बीते दिनों नीरव मोदी को लेकर आई एक खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस दौरान उन्होंने गुजरातियों पर ही विवादित टिप्पणी कर दी थी। तेजस्वी ने कहा था कि आज देश के हालात में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। उनके ठग को माफ भी कर दिया जाएगा। LIC और बैंक का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा। दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, लेकिन इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है। 


तेजस्वी यादव के इसी बयान के बाद अहमदाबाद के कारोबारी हरेश मेहता ने बीते 21 मार्च को मानहानि का मामला तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराया था। याचिकाकर्ता ने कहा था कि मीडिया को दिए बयान में तेजस्वी यादव ने पूरे गुजराती समुदाय को ‘ठग’ कहा है। उन्होंने गुजरातियों को अपमानित करने का काम किया है। इसलिए तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 


टैग्स