ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

पटना लैंड कर चुके तेजस्वी सदन में एंट्री कब करेंगे ? कहीं राबड़ी- सिद्दीकी पर तो नहीं होगा लीड करने का जिम्मा

PATNA : विधान मंडल के मॉनसून सत्र का आज भी हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं. विपक्ष ने चमकी बुखार पर अपनी सियासत चमकाने की राजनीति शुरू कर दी है.विपक्ष लगातार चमकी बुखार पर स्वास्थ्य म

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : विधान मंडल के मॉनसून सत्र का आज भी हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं. विपक्ष ने चमकी बुखार पर अपनी सियासत चमकाने की राजनीति शुरू कर दी है.विपक्ष लगातार चमकी बुखार पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को घेर रहा है. लेकिन इन सब के बीच अहम सवाल यह है कि पटना लैंड कर चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधान सभा में एंट्री कब करेंगे. पटना पहुंचने के बाद भी तेजस्वी यादव ने कल मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं लिया. राबड़ी और सिद्दीकी कर रहे हैं लीड सदन में चमकी बुखार के मुद्दे पर राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मोर्चा संभाल रखा है. राबड़ी सदन के अंदर से लेक बाहर तक मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं. अब्दुल बारी सिद्दीकी सदन के अंदर स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साध रहे हैं.कुल मिलाकर राबड़ी देवी और अब्दुल बारी सिद्दीकी विपक्ष का रोल निभाने की पूरी कोशिश में हैं. लेकिन नेता प्रतिपक्ष का पद लिए तेजस्वी यादव कल पटना में रहकर भी घर से नहीं निकले. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या आज तेजस्वी यादव सदन में आकर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं या फिर ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा लेना चाहते हैं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता