ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय पटना परिदर्शन और दुर्गा पूजा को देखते हुए सिविल सर्जन ने 18 अक्टूबर से विजयदशमी (24 अक्टूबर) तक सभी डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट

तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय पटना परिदर्शन और दुर्गा पूजा को देखते हुए सिविल सर्जन ने 18 अक्टूबर से विजयदशमी (24 अक्टूबर) तक सभी डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। विशेष परिस्थिति में मुख्यालय छोड़ने के पूर्व सिविल सर्जन की अनुमति अनिवार्य होगी।


दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर की सुबह पटना आएंगी। उनके तीन दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से जारी है। पटना में भव्य परेड का अभ्यास शुरू हो चुका है। इस बीच स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई है। दुर्गा पूजा और राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता किए जा रहे हैं।


मालुम हो कि, मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर राष्ट्रपति के राज्य में प्रथम आगमन को यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति 18 की सुबह पटना आएंगी और 20 अक्टूबर तक रहेंगी। 


आपको बताते चलें कि,18 अक्टूबर को राष्ट्रपति पटना में रहेंगी। एयरपोर्ट पर परेड व भव्य स्वागत के बाद वे राजकीय अतिथिशाला और वहां चौथे कृषि रोडमैप के लॉन्चिंग समारोह में जाएंगी।


 इसके बाद हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा और शाम 5.35 से 6.35 बजे तक पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधि देकर सम्मानित करेंगी।19 अक्टूबर को गया स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 20 अक्टूबर को मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में उपाधि व मेडल प्रदान करेंगी