1st Bihar Published by: PRANAY RAJ Updated Jul 11, 2020, 9:13:37 AM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां स्नान करने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं आवाज सुनकर मौके पह पहुंचे ग्रामीणों ने दो बच्चों को बचा लिया है.
मामला नालंदा के कतरीसराय थाना इलाके के बिलारी गांव की है, जहां शनिवार को डूबने से सगे भाई बहन की मौत हो गई. जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया है. दोनों के शवों को निकला लिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह बिलारी गांव के चार बच्चे गांव से बाहर तालब में स्नान करन गए थे. तभी गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे. बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए तलाब में उतरे पर तब तक दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए. वहीं दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया. सगे भाई-बहन की डूबने से मौत होने के बाद गांव में कोहराम मच गया है.