ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

सुशील मोदी ने सदन में फिर छेड़ा चारा घोटाले का राग, आरजेडी को दी चुनौती, कहा - नार्को टेस्ट के लिए हूं तैयार

PATNA : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज एक बार फिर से सदन में चारा घोटाले का राग छेड़ दिया। विधान परिषद में बिहार विनियोग अधिकाई व्यय पर चर्चा के दौरान सुशील मोदी लालू-राबड़ी शासनक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज एक बार फिर से सदन में चारा घोटाले का राग छेड़ दिया। विधान परिषद में बिहार विनियोग अधिकाई व्यय पर चर्चा के दौरान सुशील मोदी लालू-राबड़ी शासनकाल पर तंज कसने से नहीं माने। सुशील मोदी ने सदन में कहा कि साल 1990 से 1996 के बीच खजाने से करोड़ों की राशि निकाली गई। सुशील मोदी ने यह कहा की खजाने से लूट करने वाले आज जेल की हवा खा रहे हैं। सुशील मोदी के इतना कहते ही सदन में आरजेडी के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच उनकी आरजेडी एमएलसी सुबोध राय से तीखी नोकझोंक भी हुई। आरजेडी के इस आरोप पर की डिप्टी सीएम के पास अकूत संपत्ति है सुशील मोदी ने चुनौती देते हुए कहा कि मैं अपना नार्को टेस्ट कराने को तैयार हूं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मेरे नाम पर अगर थोड़ी भी अवैध संपत्ति हुई और उसका ब्योरा विपक्ष के सदस्य दे दें तो उसे तुरंत लालू राबड़ी परिवार के नाम कर दूंगा। संपत्ति के मामले पर विधान परिषद में काफी देर तक हंगामा होता रहा। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता