Hindi News / news / पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, इलाके में मचा हड़कंप

पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, इलाके में मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: PRIYARANJAN SINGH Updated May 05, 2020, 11:18:55 AM

पेड़ से लटका मिला शख्स का शव, इलाके में मचा हड़कंप

- फ़ोटो

SUPAUL : लॉकडाउन में भी जिले में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है.  ताज़ा मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पथरागोरधय पंचायत का है, जहां वार्ड नम्बर-3 के एक खेत में लगे  पेड़ में एक 45 वर्षीय अज्ञात शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. 

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकती हुई शख्स की शव पर पड़ी, जिसके बाद सबने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं खख्स के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गय है.  

वहीं मौके पर तहकीकात करने पहुंचे त्रिवेणीगंज के सब इंस्पेक्टर वशिष्ठ मुनि राय ने बताया कि पेड़ से लटके मिले अज्ञात शख्स के शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.  हत्या है या आत्महत्या यह जांच की  बात है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल पाएगा.