Hindi News / news / बिहारीगंज में शरद फैक्टर, बेटी सुभषिनी चला रहीं जनसंपर्क अभियान

बिहारीगंज में शरद फैक्टर, बेटी सुभषिनी चला रहीं जनसंपर्क अभियान

1st Bihar Published by: Updated Oct 31, 2020, 2:42:54 PM

बिहारीगंज में शरद फैक्टर, बेटी सुभषिनी चला रहीं जनसंपर्क अभियान

- फ़ोटो

MADHEPURA : बिहार की सियासत के दिग्गज नेता माने जाने वाले शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव बिहारीगंज विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं.

सुभाषिनी यादव लगातार अपने इलाके में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं. इसी क्रम में आज सुभाषिनी यादव ने बिहारीगंज विधानसभा इलाके के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई नेता मौजूद रहें. 

इस दौरान सुभाषिनी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने मैथिली में बोलते हुए कहा कि इस बार आपलोग परिवर्तन करें और गरीब- मजदूर की सराकार बनाएं.

सुभाषिनी यादव पूर्व मंत्री शरद यादव की बेटी होने के अलावा हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार की बहू भी हैं. सुभाषिनी ने पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान मधेपुरा का दौरा किया था और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था.